वंशिका बोली- पापा का बर्थडे आ गया लेकिन वह हमारे साथ नहीं: सतीश की जयंती पर उनके भतीजे
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की गुरुवार को पहली जयंती है। उनके भतीजे निशांत ने बताया कि सतीश की बेटी वंशिका उन्हें मिस कर रही है। निशांत ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में वंशिका कई बार रोई। बुधवार को भी वह रोई...उसने कहा- 'पापा का जन्मदिन आ गया लेकिन वह हमारे साथ नहीं हैं'। वशिंका ने उनके लिए कार्ड बनाया है।"