वक्फ बोर्ड को रोकने के लिए सनातन बोर्ड की स्थापना की जाए: महाराष्ट्र के मंत्री राणे
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने रत्नागिरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है, "आज हमारे सामने वक्फ बोर्ड नाम का एक संकट खड़ा है।" उन्होंने कहा, "इसे (वक्फ बोर्ड) रोकने के लिए सभी धर्म गुरुओं से विनती करूंगा कि जगतगुरू के नेतृत्व में हिन्दू धर्म के रक्षण के लिए 'सनातन बोर्ड' की स्थापना की जाए।"