वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान रविशंकर प्रसाद ने मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा का ज़िक्र क्यों किया?
संसद में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा, "अगर मुस्लिम जमात के आदर्श वोटों की दलाली करने वाले होंगे...तो यह स्वीकार नहीं होगा...मुस्लिम समाज के आदर्श होंगे अबुल कलाम आज़ाद...मोहम्मद शमी के विकेट लेने पर पूरा देश ताली बजाता है...सानिया मिर्ज़ा जब भारत का नाम ऊंचा करती हैं...हम सभी खुश होते हैं।"