वक्फ बिल पर नीतीश की जेडीयू में दिखने लगे मतभेद, MLC ने किया बिल का विरोध
नीतीश कुमार की जेडीयू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने का एलान किया है। वहीं, बिहार में जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने अपनी पार्टी के स्टैंड से हटकर बिल के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है, "देश को आंदोलन की भट्टी में मत झोंकिए।" उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार भी इस बिल से संतुष्ट नहीं हैं।"