वक्फ संशोधन विधेयक में मुस्लिमों की भागीदारी का इंतज़ाम किया गया: दिल्ली हज कमिटी
दिल्ली हज कमिटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर कहा है, "इस संशोधन के तहत मुस्लिम समाज के सभी वर्गों की भागीदारी का इंतज़ाम किया गया है।" उन्होंने कहा, "इस विधेयक में महिलाओं के समावेश की बात की गई है तो विपक्ष को इसमें क्या समस्या है। क्या वे महिला विरोधी हैं?"