वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं, पारदर्शिता के लिए लाया गया: ललन सिंह
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में भारी विरोध के बीच पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर कहा है, "कई (विपक्षी) सदस्यों की बातों से लग रहा है कि यह विधेयक मुस्लिम विरोधी है। यह कैसे मुस्लिम विरोधी है?" उन्होंने कहा, "वक्फ संस्था को पारदर्शी बनाने के लिए यह संशोधन लाया जा रहा है।"