वकीलों ने एकता कपूर से पद्मश्री सम्मान वापस लेने का राष्ट्रपति से किया आग्रह
वकीलों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से प्रोड्यूसर एकता कपूर द्वारा 'अनुचित' और 'अश्लील सामग्री' का निर्माण किए जाने का दावा करते हुए उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लेने का आग्रह किया है। वकीलों ने कहा कि एकता को यह सम्मान देना 'अनजाने में ऐसी सामग्री के निर्माण की वैधता प्रदान करना है जो समाज के लिए हानिकारक है'।