वकील ने AI को दिया मेटा-गूगल के खिलाफ ₹57 करोड़ के केस जीत का श्रेय, कहा- इसे ब्रेक नहीं चाहिए
एक अमेरिकी वकील ने मेटा और गूगल के खिलाफ $60 लाख (₹57 करोड़) का मुकदमा जीता जिसका श्रेय उन्होंने एआई को दिया है। उनकी टीम ने चैटजीपीटी और क्लॉड द्वारा संचालित बूडलबॉक्स का इस्तेमाल किया। वकील ने कहा, "ये ऐसा है मानो मेरे पास 10 अतिरिक्त कर्मचारी हैं...जो 24-घंटे काम करते हैं...और उन्हें टॉयलेट ब्रेक की भी ज़रूरत नहीं पड़ती।"