वकील ही काम नहीं करना चाहते: छुट्टियों के बाद केस लगाने की अपील किए जाने पर CJI
सीजेआई जस्टिस बीआर गवई ने एक केस की सुनवाई के दौरान वकील द्वारा केस की अगली हियरिंग गर्मी की छुट्टियों के बाद लगाने की अपील किए जाने पर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, "टॉप 5 जज छुट्टियों के दौरान भी काम कर रहे हैं...फिर भी बैकलॉग के लिए हमें दोषी ठहराया जाता है...असल में वकील ही काम नहीं करना चाहते।"