वकील ने पत्नी के बर्थडे का ज़िक्र कर की तारीख बदलने की मांग, सीजेआई बोले- जायज़ वजह
सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील की पत्नी के जन्मदिन के चलते एक केस की सुनवाई की तारीख बदली है। वकील के 13 जनवरी, 2023 के बाद की तारीख पर ज़ोर देने पर सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने पूछा, "क्यों? कोई शुभ मुहूर्त है क्या?" जब वकील ने पत्नी के जन्मदिन का ज़िक्र किया तो सीजेआई मुस्कुराकर बोले, "बेहद जायज़ वजह है।"