वकील ने बताए 'पत्नी ने हनीमून पर अश्लील तरीके से कपड़े पहने' जैसे तलाक के अजीबोगरीब कारण
वकील तान्या कौल ने इंस्टाग्राम रील में पुरुषों व महिलाओं द्वारा अपने पति या पत्नी से तलाक के लिए अर्ज़ी के अजीबोगरीब कारण बताए हैं। इनमें 'पत्नी ने हनीमून पर अश्लील तरीके से कपड़े पहने थे', 'पति यूपीएससी की तैयारी कर रहा है, समय नहीं दे पाता' और 'पति बहुत ज़्यादा प्यार करता है...लड़ता नहीं है' शामिल हैं।