वकीलों से मुलाकात के लिए आवंटित समय में दूसरे काम कर रहे हैं केजरीवाल: दिल्ली की अदालत
दिल्ली की एक अदालत ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वकीलों संग मुलाकात के लिए अधिक समय की मांग वाली याचिका खारिज कर कहा है कि वह आवंटित समय में दूसरे काम कर रहे हैं। कोर्ट ने कहा, "वह हर हफ्ते स्वीकृत 2 मुलाकातों का इस्तेमाल भी लंबित मुकदमों पर चर्चा के लिए नहीं कर रहे हैं।"