वक्फ बोर्ड संपत्ति मामले में सपा नेता आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली ज़मानत
सपा नेता आज़म खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से अपनी यूनिवर्सिटी को ट्रांसफर कराने के मामले में ज़मानत दे दी है। हालांकि ज़मानत के बावजूद सीतापुर (उत्तर प्रदेश) जेल में बंद खान एक नया मुकदमा दर्ज होने के कारण रिहा नहीं हो सकेंगे। आज़म के खिलाफ अब तक 88 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।