वजाइनल ड्राइनेस से बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?
हेल्थ कोच शिवांगी देसाई के मुताबिक, वजाइनल ड्राइनेस से बचने के लिए हेल्दी फैट्स, भरपूर पानी व विटामिन ई वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। बकौल शिवांगी, वजाइनल ड्राइनेस से बचने के लिए अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कैफीन व शराब से वजाइनल ड्राइनेस बढ़ता है इसलिए उनका सेवन करने से बचना चाहिए।