ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक, वज़न मापने का सही समय सुबह और मल त्यागने के बाद होता है। एक-एक दिन का गैप रख हफ्ते में 3-दिन और हमेशा एक ही समय पर वज़न मापने की आदत बनाएं। बकौल सिद्धार्थ, वर्कआउट के तुरंत बाद, पीरियड्स के दौरान और सोने से ठीक पहले वज़न नहीं मापना चाहिए।