वज़न को लेकर चिढ़ाए जाने के बाद तमिलनाडु के युवक ने खाई वज़न घटाने की दवा, हुई मौत
तमिलनाडु में एक 21-वर्षीय युवक की कथित तौर पर वज़न घटाने की दवा खाने से मौत हो गई। युवक को उसके पड़ोसियों और दोस्तों ने अधिक वज़न को लेकर चिढ़ाया था जिसके बाद उसने वज़न घटाने की दवा ऑनलाइन मंगवाई थी। बकौल पुलिस, दवा से युवक का वज़न अत्यधिक घट गया था और उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया था।