वज़न घटाने की सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद 150 किलो के शख्स की चेन्नई में हुई मौत
चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में वज़न घटाने की सर्जरी के लिए एनेस्थीसिया दिए जाने के बाद 150 किलोग्राम के 26-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। उसके पिता के मुताबिक, शरीर में जटिलताएं उत्पन्न होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।