वड़ा पाव लेने के लिए रुके पुणे के दंपति के स्कूटर से चोर ने चुराए ₹4.95 लाख के सोने के गहने

पुणे में वड़ा पाव खरीदने के लिए रुके एक बुज़ुर्ग दंपति के स्कूटर से एक चोर ने ₹4.95 लाख के सोने के गहने चुरा लिए जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह दंपति गोल्ड लोन के लिए बैंक में गिरवी रखे गहने लेकर लौट रहा था। महिला ने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला।

Load More