वडोदरा पुल हादसे में सामने आई बड़ी लापरवाही, 3 साल पहले पत्र लिखकर दी गई थी चेतावनी
वडोदरा (गुजरात) पुल हादसे के मामले में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बकौल रिपोर्ट्स, 3 साल पहले ज़िला पंचायत के सदस्य हर्षदसिंह परमार ने सड़क एवं भवन विभाग को पत्र लिखकर पुल की जर्जर हालत की जानकारी दी थी। परमार ने 2022 में अधिकारियों से पुल बंद करने और इसे असुरक्षित घोषित करने की मांग की थी।