वडोदरा पहुंचे हार्दिक पंड्या का प्रशंसकों ने किया ज़ोरदार स्वागत, उमड़ा जनसैलाब
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप-2024 की जीत के बाद सोमवार को अपने शहर वडोदरा (गुजरात) पहुंचे जहां हज़ारों फैन्स ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें पंड्या ओपन बस में सवार होकर फैन्स का अभिवादन स्वीकार करते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पंड्या का यह रोड शो मांडवी से नवलखी कंपाउंड तक जाएगा।