वडोदरा में बाढ़ में एकसाथ तैरते दिखे 5 मगरमच्छ, एक ने मुंह में दबाया था मरा हुआ मवेशी
वडोदरा (गुजरात) में बाढ़ के बीच विश्वामित्र नदी में एकसाथ तैरते 5 मगरमच्छों का वीडियो सामने आया है जिनमें से एक मगरमच्छ के मुंह में एक मरा हुआ मवेशी (संभवत: गाय) दबा नज़र आ रहा है। फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "सभ्य शहर वडोदरा अब मगरमच्छों के शहर के नाम से भी जाना जाता है।"