वन विभाग ने दिल्ली के आया नगर में 500 मकान मालिकों को जगह खाली करने के लिए दिया नोटिस
दिल्ली वन विभाग ने आया नगर के लगभग 500 मकान मालिकों को नोटिस जारी कर उनसे जगह खाली करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि संबंधित क्षेत्र को "संरक्षित वन" घोषित किया गया है और निवासियों ने वन अधिनियम का उल्लंघन कर भूमि पर 'अतिक्रमण' कर लिया था। नोटिस 3 अगस्त को जारी किया गया था।