वनडे क्रिकेट और चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 135 वनडे मैच खेले हैं। 135 वनडे मैचों में से भारत ने 57 जीते और 73 हारे जबकि 5 मैच बेनतीजा रहे। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में दोनों टीमों का 5 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें से पाकिस्तान को 3 बार और भारत को 2 बार जीत मिली है।