वनडे सीरीज़ के लिए India A टीम का हुआ एलान, रोहित-कोहली का नहीं हुआ चयन
अनुभवी बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारत ए की टीम में नहीं चुना गया। तिलक वर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया जबकि ऋतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान बनाए गए हैं। भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच 3 मैचों की वाइट बॉल सीरीज़ 13 नवंबर से शुरू होगी।