वनडे इतिहास में सबसे महंगे 3 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज़ बने डफी
न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ जेकब डफी मंगलवार को वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगे 3-विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। 28-वर्षीय डफी ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 10 ओवर में 3-विकेट लेकर 100 रन दिए। इससे पहले वनडे में सबसे महंगे 3-विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शफीउल इस्लाम (10-0-95-3) के नाम दर्ज था।