वनडे क्रिकेट इतिहास में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने नबी
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। नबी ने मंगलवार को एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड मुजीब उर रहमान के नाम था जिन्होंने 26 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंदों में अर्थशतक जड़ा था।