वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने शुबमन
शुबमन गिल वनडे इतिहास में सबसे तेज़ 1,000-रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 23-वर्षीय गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी के दौरान अपना तीसरा वनडे शतक जड़कर यह मुकाम हासिल किया। वह वनडे में सबसे तेज़ 1,000-रन बनाने वालों की वैश्विक सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।