वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 5,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने बाबर आज़म
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 5,000-रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। 28-वर्षीय बाबर ने शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। 97 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले बाबर ने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ हाशिम अमला को पछाड़ा जिन्होंने 101 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।