वनडे क्रिकेट में घरेलू मैदान पर अपने सबसे कम टोटल पर ऑल-आउट हुआ दक्षिण अफ्रीका
भारत ने रविवार को जोहानसबर्ग में पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 रन पर ऑल-आउट कर दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका का घरेलू मैदान पर यह सबसे कम टोटल है। दक्षिण अफ्रीका का घर पर पिछला सबसे कम टोटल 118 था जो 2018 में सेंचुरियन में भारत के खिलाफ दर्ज हुआ था।