वनडे पारी के पहले ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बने रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे पारी के पहले ओवर में पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने एशिया कप के सुपर-4 स्टेज मैच में भारत की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। गौरतलब है, शाहीन ने पहली 5 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया था।