वनडे में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बने मोहम्मद शमी
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जॉस बटलर का विकेट लेते ही वनडे में अपना 150-विकेट पूरा किया। अपना 80वां वनडे खेल रहे शमी 150-विकेट लेने वाले सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। वनडे में सबसे तेज़ 150-विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क (77 वनडे मैच) के नाम है।