वनडे में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची के शीर्ष चार स्थान पर हैं भारतीय
वनडे में सबसे तेज़ 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची के टॉप-4 में भारतीय हैं। रोहित शर्मा 10,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ (241 पारी) बल्लेबाज़ बने हैं। विराट कोहली सबसे तेज़ (205 पारी) 10,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। सचिन तेंदुलकर ने 259 जबकि सौरव गांगुली ने 263 पारियों में 10,000 वनडे रन बनाए थे।