वनडे में सबसे तेज़ 8000, 9000, 10000, 11000, 12000 और 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने कोहली
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली सोमवार को वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ 13,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने वनडे में 267 पारियों में 13,000 रन बनाए हैं। वह वनडे में सबसे तेज़ 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी हैं और उन्होंने इसके लिए क्रमश: 175, 194, 205, 222 और 242 पारियां खेली हैं।