वनडे मैच के दौरान आपस में बहस करते दिखे जॉस बटलर और रासी फैन दर दसन
इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ रासी फैन दर दसन रविवार को दूसरे वनडे के दौरान बहस करते दिखे। दक्षिण अफ्रीका के 19वें ओवर में रासी ने कैच लेने की कोशिश कर रहे बटलर का रास्ता रोक दिया था जिसके बाद दोनों में बहस हुई। बटलर कहते सुने गए, "रासी...आपकी समस्या क्या है? हर बार...आपकी बात नहीं होती।"