वनडे मैच सिर्फ विश्व कप में ही खेले जाने चाहिए: एमसीसी के अध्यक्ष मार्क निकोलस
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष मार्क निकोलस ने कहा है कि उनका मानना है कि वनडे मैच विश्व कप में ही खेले जाने चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें लगता है कि द्विपक्षीय सीरीज़ अब मुनासिब नहीं है...कई देशों में वनडे मैचों में मैदान खाली रहते हैं।" निकोलस ने टी20 क्रिकेट की तरफदारी की है।