वनडे वर्ल्ड कप का पाक-इंग्लैंड मैच किया जाए रीशेड्यूल: बीसीसीआई से बंगाल क्रिकेट संघ

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि कोलकाता में 12 नवंबर को प्रस्तावित वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच की तारीख में बदलाव किया जाए। सीएबी ने 12 नवंबर को काली पूजा के चलते यह अनुरोध किया है। कोलकाता पुलिस ने सीएबी को सूचित किया है कि 12 नवंबर को सुरक्षा इंतज़ाम में दिक्कतें आएंगी।

Load More