वनडे विश्व कप 1992 और टी20 विश्व कप 2022 के बीच क्या संयोग हैं?
मेलबर्न में वनडे विश्व कप-1992 का फाइनल पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच हुआ था और अब मेलबर्न में पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप-2022 का फाइनल होगा। पाकिस्तान को दोनों टूर्नामेंट में पहले मैच में हार मिली और उसने दोनों बार ग्रुप चरण में अंतिम 3-मैच जीते। पाकिस्तान दोनों टूर्नामेंट में भारत से हारा और दोनों बार सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया।