वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने अहमदाबाद जा सकते हैं पीएम मोदी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को अहमदाबाद (गुजरात) स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में अतिथि के तौर पर भाग ले सकते हैं। वायुसेना की सूर्यकिरण ऐरोबैटिक टीम मैच से पहले एयर शो करेगी। बकौल रिपोर्ट्स, समापन समारोह में कई बॉलीवुड स्टार्स परफॉर्मेंस देंगे।