वनडे विश्व कप 2023 के दौरान 8,400 किलोमीटर की यात्रा करेगी भारतीय टीम
'पीटीआई' की रिपोर्ट के अनुसार, वनडे विश्व कप 2023 के लीग चरण के दौरान भारतीय टीम 34 दिनों की अवधि में करीब 8,400 किलोमीटर की यात्रा करेगी। गौरतलब है, भारत इकलौती टीम है जो 9 स्थानों पर मैच खेलेगी और हैदराबाद एकमात्र शहर है जहां भारतीय टीम मैच नहीं खेलेगी। वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी।