वनडे विश्व कप 2023 के दौरान भारत में कौनसी टीमें कितने किलोमीटर की करेंगी यात्रा?
वनडे विश्व कप 2023 के दौरान लीग चरण में भारतीय क्रिकेट टीम 9 अलग-अलग मैदानों में मैच खेलेगी और उसे सर्वाधिक यात्रा करनी होगी। 'विज़डन' के मुताबिक, इस दौरान भारतीय टीम कुल 9,767 किलोमीटर की यात्रा करेगी। अफगानिस्तानी टीम 5,311 किलोमीटर की यात्रा करेगी जो सबसे कम है। पाकिस्तानी टीम 6,880 किलोमीटर जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 6,915 किलोमीटर की यात्रा करेगी।