वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वॉलिफाई करने से चूका ज़िम्बाब्वे
ज़िम्बाब्वे लगातार दूसरी बार वनडे विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने से चूक गया है। वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 के सुपर 6 चरण में मंगलवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार के साथ ही ज़िम्बाब्वे वनडे विश्व कप 2023 के लिए क्वॉलिफाई नहीं कर सका। अब स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स वनडे विश्व कप 2023 में पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं।