वनडे विश्व कप 2023 के शेड्यूल का हुआ एलान, 15 अक्टूबर को पाक से होगा भारत का सामना
वनडे विश्व कप-2023 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा। दो बार का चैंपियन भारत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा जबकि वह वनडे विश्व कप इतिहास में आठवीं बार अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को भिड़ेगा।