वनडे विश्व कप 2023 में 3 शतक जड़ने वाले रचिन रवींद्र को सीएसके ने ₹1.80 करोड़ में खरीदा

वनडे विश्व कप 2023 में 3 शतक जड़ने वाले न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रवींद्र को आईपीएल 2024 की नीलामी में सीएसके ने ₹1.80 करोड़ में खरीदा है। 24-वर्षीय रचिन का बेस प्राइस ₹50 लाख था और उनके लिए डीसी और पीबीकेएस ने भी बोली लगाई थी। वहीं, श्रीलंकाई ऑल-राउंडर वनिंदु हसरंगा को एसआरएच ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा।

Load More