वनडे विश्व कप 2023 में अब तक किसने बनाए हैं सर्वाधिक रन व किसने लिए हैं सर्वाधिक विकेट?

वनडे विश्व कप-2023 में सभी टीमों के 4-4 मैच होने के बीच अब तक टूर्नामेंट में पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने सर्वाधिक 294 रन बनाए हैं। उनके बाद भारत के रोहित शर्मा (265) और विराट कोहली (259) का स्थान है। न्यूज़ीलैंड के मिचल सैंटनर और श्रीलंका के दिलशान मधुशंका ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 11 विकेट लिए हैं।

Load More