वनडे विश्व कप 2023 में भारत की लगातार 8वीं जीत के बाद कैसी दिखती है अंकतालिका?
भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप-2023 में 8वां मैच जीता। भारत ने 16 अंक और +2.456 के नेट रन-रेट के साथ अंकतालिका में पहला स्थान सुनिश्चित कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका 12 अंक और +1.376 के नेट रन-रेट के साथ दूसरे जबकि ऑस्ट्रेलिया 10 अंक और +0.924 के नेट रन-रेट के साथ तीसरे स्थान पर है।