वनडे विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने जो रूट

बल्लेबाज़ जो रूट वनडे विश्व कप इतिहास में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मंगलवार को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी 82 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 32-वर्षीय रूट ने 18 वनडे विश्व कप पारियों में 917-रन बनाए हैं और उन्होंने इस मामले में ग्राहम गूच को पछाड़ा है।

Load More