वनडे विश्व कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में कितनी बार मिली है हार?
दक्षिण अफ्रीका ने कभी पुरुषों या महिलाओं का वनडे विश्व कप नहीं जीता है। वनडे विश्व कप 2023 में गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया और यह चौथी बार है जब दक्षिण अफ्रीका को पुरुषों के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में हार मिली है। गौरतलब है, 1999 में ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल टाई हुआ था।