वनडे विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज हुआ सबसे बड़ा टोटल
श्रीलंका ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के मैच में 344/9 का स्कोर दर्ज किया। यह वनडे विश्व कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल 336/5 था जो 2019 में भारत ने दर्ज किया था।