वनडे विश्व कप के ओपनिंग डे पर गूगल ने पेश किया क्रिकेट की थीम वाला डूडल
गूगल ने वनडे विश्व कप-2023 के ओपनिंग डे पर गुरुवार को क्रिकेट की थीम वाला डूडल पेश किया। इस डूडल में दो बत्तख बल्ला लिए पिच पर दौड़ते हुए नज़र आ रहे हैं जबकि Google शब्द में 'L' को बल्ले का स्वरूप दिया गया है। आज विश्व कप-2023 की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से हो रही है।