वनडे विश्व कप के किसी संस्करण में सर्वाधिक छक्के देने वाले गेंदबाज़ बने हारिस रऊफ
पाकिस्तानी पेसर हारिस रऊफ वनडे विश्व कप के किसी संस्करण में सर्वाधिक छक्के देने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शनिवार को 2 छक्के देने के साथ ही वनडे विश्व कप-2023 में उनके द्वारा दिए गए छक्कों की संख्या 16 हो गई। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के तिनशे पन्यांगारा को पछाड़ा जिन्होंने वनडे विश्व कप-2015 में 15 छक्के दिए थे।